क्या है मेट गाला 2025? शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा दिखे अपने Don के पुराने किरदार में
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

क्या है मेट गाला 2025? शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा दिखे अपने Don के पुराने किरदार में

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा उन मशहूर हस्तियों में शामिल थे

 

what is met gala: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा उन मशहूर हस्तियों में शामिल थे जिन्होंने मेट गाला 2025 में भाग लिया। उनके पहनावे ने प्रशंसकों के बीच पुरानी यादें ताज़ा कर दीं और उन्हें उनकी 2006 की मशहूर फिल्म डॉन की याद दिला दी। लेकिन कैसे? आइए जानते हैं।

 

क्या है मेट गाला?

 

मेट गाला, जिसे आधिकारिक रूप से “Costume Institute Gala” कहा जाता है, न्यूयॉर्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए एक फंडरेज़िंग इवेंट है। इसकी शुरुआत 1948 में हुई थी। अब यह सिर्फ एक चैरिटी कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्लोबल फैशन इंडस्ट्री का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित रेड कार्पेट बन चुका है। यहां दुनिया भर की मशहूर हस्तियां, डिजाइनर और कलाकार एक थीम के तहत खास आउटफिट्स में नजर आते हैं।

 

क्या है साल 2025 की थीम?

 

इस साल की थीम थी ‘Superfine: Tailoring Black Styles’। यह थीम ब्लैक समुदाय की फैशन परंपराओं और उनके सांस्कृतिक प्रभावों पर केंद्रित थी। इसकी प्रेरणा लेखिका मोनिका एल. मिलर की किताब Slaves to Fashion से ली गई है। इस थीम के जरिए यह दिखाया गया कि 18वीं सदी के यूरोपीय फैशन से लेकर आज के आधुनिक दौर तक ब्लैक डैंडी स्टाइल ने कैसे एक अलग पहचान बनाई। इसमें कपड़ों के रंगों, कटिंग (सिल्हूट्स), और एक्सेसरीज जैसे टोपी, छड़ी, ब्रोच और पॉकेट स्क्वायर जैसी बारीक चीजों पर खास जोर दिया गया।

 

Don और Roma के किरदार में दिखे शाहरुख और प्रियंक

शाहरुख और प्रियंका के मेट गाला परिधान, डॉन के प्रचार कार्यक्रम में पहने गए परिधानों से काफी मिलते-जुलते थे। डॉन में शाहरुख ने डॉन की प्रतिष्ठित भूमिका निभाई थी, जबकि प्रियंका रोमा के रूप में दिखाई दी थीं। डॉन की सफलता के बाद, यह जोड़ी 2011 में इसके सीक्वल डॉन 2 में पुनः साथ नजर आई।2006 में डॉन की रिलीज के कुछ समय बाद, 2007 में शाहरुख खान और प्रियंका दिल्ली में एक पोलो मैच में शामिल हुए। शाहरुख ने इस कार्यक्रम में काले रंग का सूट पहना था, जबकि प्रियंका ने काले और सफेद रंग की पोल्का डॉटेड हॉल्टर-नेक ड्रेस में सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।