What Benefits You Will Get After Wearing Silver Ring ?

Vastu Tips for Silver Ring: इस उंगली में धारण करें चांदी की अंगूठी, मां लक्ष्मी की होगी अपार कृपया और सेहत में होगा लाभ

What Benefits You Will Get After Wearing Silver Ring ?

What Benefits You Will Get After Wearing Silver Ring ?

Vastu Tips for Silver Ring: कई बार हमें लगता है, कि हमारा भाग्य साथ नहीं दे रहा। चांदी का छल्ला आपकी परेशानियों को हल कर सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग-अलग धातुओं और रत्नों से जुड़ी अंगूठियां हमारे जीवन में अनेकों प्रकार से प्रभाव डालती हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन धातुओं और रत्नों का नाता नौ ग्रहों के साथ बताया जाता है। चांदी का छल्ला भी इन्हीं महत्वपूर्ण धातुओं में से एक है। दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया बता रहे हैं, चांदी का छल्ला पहनने के फायदे। 

इस उंगली में पहनें चांदी की अंगूठी 
चांदी की अंगूठी या छल्‍ला सबसे छोटी अंगूठी में पहनना चाहिए।चांदी का छल्‍ला कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना गया है। वृषभ और तुला राशि के जातक भी चांदी का छल्‍ला धारण कर सकते हैं। वहीं मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को गलती से भी चांदी का छल्‍ला नहीं पहनना चाहिए।

चांदी का छल्‍ला पहनने का लाभ 
विधि-विधान से दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली यानी कि सबसे छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से शुक्र ग्रह और चंद्रमा शुभ परिणाम देते हैं। इससे जातक की खूबसूरती में और निखार आता है। मस्तिष्‍क शांत रहता है। गुस्‍से पर काबू होता है। धन, सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही शरीर में वात, कफ और पित्त तीनों का संतुलन बना रहता है। चांदी की अंगूठी नहीं पहन पा रहे हैं तो चांदी की चेन भी अभिमंत्रित करके पहन सकते हैं। इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर खूब धन-दौलत देंगी।

बनेगी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
यदि आप चाहते हैं कि घर में लक्ष्मी जी का निवास हमेशा बना रहे तो हमेशा चांदी की अंगूठी कनिष्ठा उंगली में पहन कर रखें या फिर चांदी का टुकड़ा अपनी तिजोरी में रखें। इससे घर में लक्ष्मी का वास रहता है।

सेहत को रखती है ठीक 
विधि-विधान से दाहिने हाथ की कनिष्ठा उंगली यानी कि सबसे छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी पहनने से शुक्र ग्रह और चंद्रमा शुभ परिणाम देते हैं। इससे जातक की खूबसूरती में और निखार आता है। मस्तिष्‍क शांत रहता है। गुस्‍से पर काबू होता है। धन, सुख-समृद्धि बढ़ती है। साथ ही शरीर में वात, कफ और पित्त तीनों का संतुलन बना रहता है। चांदी की अंगूठी नहीं पहन रहे हैं तो चांदी की चेन भी अभिमंत्रित करके पहन सकते है।