विहिप नेताओं ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की

VHP leaders met Deputy Chief Minister Pawan Kalyan

VHP leaders met Deputy Chief Minister Pawan Kalyan

( अर्थ प्रकाश / बोम्मा रेडड्डी )

अमरावती : : (आंध्र प्रदेश): VHP leaders met Deputy Chief Minister Pawan Kalyan:  विश्व हिंदू परिषद के अखिल भारतीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने सोमवार शाम मंगलागिरी में उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। विहिप प्रतिनिधियों ने राज्य में मंदिरों के प्रबंधन एवं विकास, धार्मिक प्रचार और सेवा कार्यक्रमों पर चर्चा की। विहिप नेताओं ने इस वर्ष जनवरी में विजयवाड़ा में आयोजित हिंदू संक्रांति घोषणापत्र के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में विहिप के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री गोकाराजू गंगाराजू, आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के क्षेत्रीय सचिव श्री टी. सत्य रविकुमार, प्रदेश अध्यक्ष श्री ओबिलिसेट्टी श्री वेंकटेश्वरलू, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री वी. दुर्गा प्रसादराजू ने भाग लिया।