लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त का इंतजार, अप्रैल में 1500 रुपये कब आएंगे खातों में?
- By Gaurav --
- Friday, 10 Apr, 2026
Wait for 35th installment of Ladli Behna
मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी Ladli Behna Yojana की अप्रैल किस्त को लेकर प्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार बढ़ गया है। हर महीने पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन इस बार किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री Mohan Yadav अब तक इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं। आमतौर पर यह राशि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ‘सिंगल क्लिक’ के माध्यम से जारी की जाती है, लेकिन इस बार कार्यक्रम की तारीख और स्थान को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
पिछले महीनों के पैटर्न के अनुसार पहले किस्त 5 से 7 तारीख के बीच जारी होती थी, जिसे बाद में 5 से 10 और फिर 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर किया जाने लगा। ऐसे में संभावना है कि अप्रैल की 35वीं किस्त भी 10 से 15 अप्रैल के बीच महिलाओं के खातों में भेजी जा सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें जल्द ही पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा 1500 रुपये की किस्त रुक सकती है।