विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी हुई टैक्स फ्री

विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी हुई टैक्स फ्री

विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी हुई टैक्स फ्री

विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी हुई टैक्स फ्री

नई दिल्ली। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुक्रवार को रिलीज होगी चुकी हैं। फिल्म अपनी कहानी के चलते काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब धीरे-धीरे कई राज्य सरकारें टैक्स फ्री करने का एलान कर रहे हैं। अब गुजरात सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया है।

फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान गुजरात के सीएम ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर कर किया है। विवेक रंजन ने किया सीएम का धन्यवाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने ट्विटर पर लिखा, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को राज्य में टैक्स में छूट देने का फैसला किया है।

वहीं, इस फैसले पर गुजरात सरकार का आभार जातते हुए फिल्म निर्देशन ने लिखा, माननीय गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र जी का बहुत-बहुत शुक्रिया। इससे गुजरात के आम लोगों को स्वतंत्र भारत की सबसे बड़ी त्रासदी देखने में मदद मिलेगी।

ये राज्य भी कर चुके हैं फिल्म को टैक्स फ्री

बता दें, गुजरात से पहले उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और हरियाणा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर चुकी हैं।हाल ही में निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हुए लिखा, पीएम मोदी जी ने द कश्मीर फाइल्स पर बातचीत की और उन्होंने फिल्म की काफी सराहना की है। साथ ही उन्होंने लिखा, हम कभी भी एक फिल्म का निर्माण करने के लिए गर्वित नहीं हुए। धन्यवाद मोदी जी।

फिल्म की कहानी

ये फिल्म 80 के दशक के अंत और 90 के शुरुआती सालों में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या और अत्याचार पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाया है, जोकि फिलॉसफी के एक रिटायर्ड प्रोफेसर होते हैं। फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार ने मुख्य किरदार निभाया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, तेज नारायण अग्रवाल, आई एम बुद्ध और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर तले किया गया है।