ट्रेन की खिड़की से नहीं, छत से देखें कश्मीर: बड़गाम - कटरा में विस्टाडोम कोच का तोहफा

ट्रेन की खिड़की से नहीं, छत से देखें कश्मीर: बड़गाम - कटरा में विस्टाडोम कोच का तोहफा

kashmir

View Kashmir from the roof, not from the train window: Vistadome coach

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में यात्रियों की सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा हैं, हाल ही में दिनांक 11 फरवरी से विशेष ट्रेन संख्या 04688/ 04687 जो बड़गाम से बनिहाल तक संचालित की जाती थी, लेकिन स्थानीय लोगों और कश्मीर आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करवाने हेतु, विशेष ट्रेन को यात्रा सेवा को बनिहाल की जगह श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक विस्तारित किया गया हैं, साथ ही कश्मीर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का दीदार करने वाले पर्यटकों के जम्मू मंडल ने एक बड़ी सौगात प्रदान करते हुए, विशेष ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच लगाया गया हैं, जिससे यात्री कांच की छत और बड़ी खिड़कियों वाले विशेष कोच में आरामदायक यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। 

विस्टाडोम कोचों की विशेषताओं की बात करें, तो इन कोचों में चौडी कांच की खिड़कियां और छत है, जिससे कश्मीर घूमने आए यात्री ट्रेन के बाहर के प्राकृतिक नजारों,  जैसे पहाड़, नदियां और टनलों का 360 डिग्री से नजारों का आनंद लें सकते हैं। यह कोच कश्मीर की जगह अन्य पर्यटन स्थल जैसे कोंकण रेलवे और दार्जिलिंग में वर्तमान में चलाए जा रहे हैं। 

     वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने यात्रियों को दी जाने वाली विशेष, सुविधा पर बताया, " कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, और विस्टाडोम कोच यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और यादगार बनाएंगे। यह यात्री सुविधाओं में एक पहल, जो कांच की छत से आसमान का नजारा और बड़ी खिड़कियों से यात्रियों को प्राकृतिक खूबसूरती का अहसास उनके सफर को रोमांचक बनाएंगी।

राघवेंद्र सिंह 
जन सम्पर्क निरीक्षक 
जम्मू मंडल