उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी, गोरेगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
BREAKING
पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी कर्नाटक में प्लेन क्रैश; अचानक हवा में गोते खाते हुए नीचे आ गिरा, गिरते ही चीथड़े उड़े, मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम, लोग भी जुटे

उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी, गोरेगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Urfi Javed Life Threat

Urfi Javed Life Threat

मुंबई. Urfi Javed Life Threat: सोशल मीडिया स्‍टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) को लगातार जान से मारने और रेप की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उर्फी जावेद ने गोरेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने बिहार के पटना से नवीन गिरी नामक युवक को गिरफ्तार किया. उर्फी ने बताया था कि आरोपी लगातार वॉट्सऐप कॉल पर अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर धमकी दे रहा है. उर्फी ने बताया था कि आरोपी युवक उनके फैशन स्टाइल पर भी आपत्ति कर रहा था.

इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी छानबीन के बाद पता चल गया कि पटना शहर से नवीन गिरी धमकी दे रहा है. इसके बाद मुंबई पुलिस पटना पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटना कोतवाली पुलिस की सहायता से आरोपी नवीन गिरी को एक होटल से गिरफ्तार किया गया और उसे मुंबई लाया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं उर्फी ने इंस्‍टाग्राम पर बताया था कि नवीन तीन साल पहले उनका ब्रोकर था और उसके पास उनका फोन नंबर भी था. अब अचानक उसने उस नंबर पर मैसेज भेजकर धमकी देनी शुरू कर दी. नवीन उस नंबर पर कॉल करके रेप करने और जान से मारने की धमकी तक दे रहा था. उर्फी ने कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को अपनी शिकायत के साथ सौंपी थी.

यह पढ़ें: