UPSC EPFO 577 vacancies short notification release.
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

UPSC EPFO में इस पद पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन 

UPSC EPFO 577 vacancies short notification release.

UPSC EPFO 577 vacancies short notification release.

Government Job: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंप्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन के लिए वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के तहत ऑफिसर के 577 पदों पर भर्ती निकाली है। वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 25 फरवरी 2023 शुरू होंगे और इसकी लास्ट डेट है 17 मार्च 2023 रहेगी। जानें कैसे करना है आवेदन। 

वेबसाइट से भरना होगा फार्म 
ऑफिसर और असिस्टेंट कमिशनर के पद के लिए एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने पर कैंडिडेट्स को इस वेबसाइट यानी https://upsconline.nic.in/ पर जाकर फॉर्म भरना होगा। इन पद पर चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा की तारीख अभी साफ नहीं हुई है और न ही एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख जारी हुई है।  दोनों ही तारीखें जल्द साफ हो जाएंगी। इसके लिए कैंडिडेट्स को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना होगा। 

UPSC EPFO Recruitment 2023: Short notice released, application 577  vacancies from Feb 25 - Times of India

फार्म भरने की फीस 
इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 25 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है। इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। एपीएफसी कैटेगरी के लिए आयु सीमा 35 साल तय की गई है। 

UPSC EPFO Recruitment 2023 Out: यूपीएससी ईपीएफओ में 577 पदों पर भर्ती जारी,  देखे क्या चाहिए योग्यता |

कितना शिक्षित होना जरूरी ?
इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। जहां तक सेलेक्शन की बात है तो वह कई चरणों की परीक्षा पास करने के बाद होगा। सबसे पहले होगी लिखित परीक्षा फिर साक्षात्कार फिर डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और अंत में मेडिकल टेस्ट। सारे चरण पार करने वाले कैंडिडेट का सेलेक्शन ही अंतिम होगाऔर अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट देख सकते है।