Union Minister Manohar Lal Khattar

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बदरपुर के एनटीपीसी इको पार्क का किया निरीक्षण

pp

Union Minister Manohar Lal Khattar

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रालय की योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जमीनी स्तर पर विकास कार्यों का निरीक्षण भी तेज कर दिया है। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से संवाद कर उनके सुझाव लेते हैं और फीडबैक के आधार पर योजनाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हैं।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को दिल्ली के बदरपुर स्थित एनटीपीसी इको पार्क में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

इस संबंध में मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने एनटीपीसी इको पार्क में प्रगतिरत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी इको पार्क केवल एक हरित स्थल नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और शहरी क्षेत्र में सतत विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है। ऐसे प्रयास प्राकृतिक संतुलन को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी प्रेरित करते हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत-2047’ कार्यक्रम के तहत मंत्रिस्तरीय एवं पीएसयू नेतृत्व संवाद में भी भाग लिया। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक में हिस्सा लेकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।