डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद

1000265568

Union Minister Chirag Paswan visited Dera Sachkhand

चण्डीगढ़ : Union Minister Chirag Paswan visited Dera Sachkhand, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि कुंडली एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सब्बरवाल ने डेरा सचखंड बल्लां में परम पूज्य पद्मश्री श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज के पावन दर्शन किए और माथा टेककर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर पार्टी नेताओं के साथ भारत सरकार के  केंद्रीय मंत्री  चिराग पासवान भी उपस्थित रहे। उन्होंने संत महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर देश, समाज और मानव कल्याण के लिए आशीर्वाद लिया।दर्शन के दौरान नेताओं ने संत समाज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को समाज में समरसता और सेवा भाव बढ़ाने वाला बताया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने "जय गुरु रविदास  जय भीम, जय भारत  के जयकारों के साथ संत महाराज  का आशीर्वाद लिया।