Russia Ukraine War: अपने देश के सैनिकों को न्यूड तस्वीरें-वीडियो भेज रहीं यूक्रेनी महिलाएं, जानिए क्यों
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Russia Ukraine War: अपने देश के सैनिकों को न्यूड तस्वीरें-वीडियो भेज रहीं यूक्रेनी महिलाएं, जानिए क्यों

Russia Ukraine War: अपने देश के सैनिकों को न्यूड तस्वीरें-वीडियो भेज रहीं यूक्रेनी महिलाएं

Russia Ukraine War: अपने देश के सैनिकों को न्यूड तस्वीरें-वीडियो भेज रहीं यूक्रेनी महिलाएं, जानिए क्

कीव: Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन का युद्ध पिछले 160 से ज्यादा दिनों से चल रहा है। यूक्रेन की सेना बहादुरी से लड़ रही है। लेकिन सैनिक और बहादुरी से लड़ें और उनका मनोबल ऊंचा रहे, इसके लिए यूक्रेन की महिलाओं ने एक अजीबोगरीब आइडिया खोजा है। यूक्रेन की महिलाएं पुतिन की सेना से लड़ रहे सैनिकों को प्रेरित करने के लिए अपनी सेक्सी तस्वीरें भेज रही हैं। सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक चैनल बनाया गया है जहां महिलाओं की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।

डेलीस्टीर की रिपोर्ट के मुताबिक मनोविज्ञानी एना राइमारेन्को (39) ने टेलीग्राम पर ये चैनल बनाया है। पोस्टकार्ड्स फॉर किटेन के 4000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। जिसमें, 100 से ज्यादा तस्वीरें और फोटो हर रोज अपलोड की जाती हैं। किटेन का मतलब यूक्रेनी भाषा में सैनिकों से होता है। कीव की रहने वाली एना बताती हैं कि युद्ध के बीच फंसे एक देश में ये चीजें सेक्सुअलिटी और प्रेम को वापस लाती हैं।

Russia Ukraine War: कहां से आया आइडिया

एना ने इसके आइडिया को लेकर कहा, 'मेरे एक फौजी साथी ने मजाक में कहा कि लड़कियां आखिर सैनिकों को अपनी न्यूड तस्वीरें भेज कर सपोर्ट क्यों नहीं करतीं। ये उनका उत्साह बढ़ाएगा। इस बात को सुनकर मुझे लगा कि ये एक अच्छा आइडिया है।' एना और उनकी दोस्त डारिया पावलोव्स्का ने कहा कि सभी तरह की तस्वीरों का स्वागत है, लेकिन किसी भी पॉर्नोग्राफी कंटेंट की इजाजत नहीं है।

Russia Ukraine War: क्या कहते हैं सैनिक

यूक्रेन के युद्ध में सेनाएं लगातार रूस से लड़ रही हैं। तस्वीरों को लेकर टिम नाम के एक सैनिक ने कहा, 'इस तरह का चैनल मुझे घर की याद दिलाता है। जब मैं इस चैनल को खोलता हूं तो घर लौटने का सपना देखता हूं। मैं उसके बारे में सोचता हूं जो मेरा इंतजार कर रही है।' इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन दिवस के मौके पर वायु सेना के सैनिकों को पुरस्कार दिए।