कश्मीर में हुए हत्याकांड में मारे गए निर्दोष लोगों को किया नमन, त्यागी ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ ने
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

कश्मीर में हुए हत्याकांड में मारे गए निर्दोष लोगों को किया नमन, त्यागी ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ ने

Tyagi Brahmin Sabha Chandigarh Paid Tribute

Tyagi Brahmin Sabha Chandigarh Paid Tribute

चंडीगढ़: Tyagi Brahmin Sabha Chandigarh Paid Tribute: त्यागी ब्राह्मण सभा( रजिस्टर्ड) चंडीगढ़ की आम सभा महाराष्ट्र भवन चंडीगढ़ में चंद्रपाल त्यागी की अध्यक्षता में हुई जिसमें लगभग 50 लोगों ने भाग लिया।
 सर्वप्रथम सभा की कार्रवाई गायत्री मंत्र के जाप से हुई, उसके बाद पहलगाम कश्मीर में निर्दोष लोगों को आतंकवादियों द्वारा मारे जाने के संबंध में श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें 2 मिनट का मौन  रखकर सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि  प्रधानमंत्री मोदी जी  निर्दोष लोगों की हत्या का जवाब पाकिस्तान को जरूर दें । दोषी लोगों को  कड़ी सजा मिलनी चाहिए।  इसके बाद सभा त्यागी ब्राह्मण सभा के महासचिव स्वर्गीय सुशील कुमार त्यागी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया गया। उनके कार्यकाल में त्यागी सभा ने काफी तरक्की की थी। सभा मैं उनकी मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया गया तथा 2 मिनट का मौन रख करके श्रद्धांजलि दी गई 
 इसके बाद सभा का संचालन करते हुए सभा सचिव कमल त्यागी और सभा अध्यक्ष चंद्रपाल त्यागी ने अपील करते हुए कहा कि सभा में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े। कई आगामी कार्यक्रमों के बारे में सूचना दी गई ।सभी लोगों का आपसे परिचय कराया गया।  ट्राई सिटी से लगभग लगभग 50 लोगों ने भाग लिया जिसमें  श्री बीपी त्यागी, विपिन त्यागी,देवराज त्यागी, श्यामलाल त्यागी, अशोक त्यागी, मनोज त्यागी, सिद्धार्थ त्यागी, संजीव त्यागी, वीके त्यागी, ऊषा, कंचन,सीमा,नेहा त्यागी इत्यादि ने भाग लिया। अंत में अध्यक्ष महोदय के धन्यवाद के साथ सम्पन्न हुई।