28 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष गिरफ्तार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

28 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष गिरफ्तार

28 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष  गिरफ्तार

28 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष गिरफ्तार

डेराबस्सी: डेराबस्सी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान 28 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान साजो राम पुत्र महंगू राम वासी गांव सहरबनी जिला खगड़िया बिहार, पूनम देवी पत्नी अनिल मंडल वासी गांव लाई लाख जिला भागलपुर बिहार, मुखनी देवी पत्नी बिट्टू मंडल वासी कच्ची कॉलोनी धनास चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। 
 जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त लोग दूसरे राज्यों से गांजा लाकर डेराबस्सी इलाके में बेच रहे हैं। डेराबस्सी बस स्टैंड पर नाकाबंदी के दौरान पैदल आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोक लिया। जिनके हाथ में तीन बैग थे, उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन 28 किलो निकला। पुलिस ने उक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति काफी समय से क्षेत्र में नशा बेचने का धंधा कर रहे थे।