Ayodhya से निराश होकर वापस लौटे टीवी के 'राम', प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर भी नहीं कर पाए रामलला के दर्शन
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

Ayodhya से निराश होकर वापस लौटे टीवी के 'राम', प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर भी नहीं कर पाए रामलला के दर्शन

Arun Govil Ayodhya Visit

Arun Govil Ayodhya Visit

नई दिल्ली। Arun Govil Ayodhya Visit: अयोध्या लगातार चर्चा में बना हुआ है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह ने दुनियाभर का ध्यान खींचा। इवेंट फिल्म, क्रिकेट और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची। इनमें पॉपुलर टीवी शो रामायण की लीड स्टार कास्ट अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी का नाम भी शामिल है।

रामायण के राम,  कुछ दिन पहले ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने अयोध्या पहुंच गए थे। हालांकि, लौटते वक्त निराशा हाथ लगी।

निराश हुए अरुण गोविल

अयोध्या राम मंदिर से अरुण गोविल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो बेहद निराश हैं। इसके पीछे की वजह मंदिर में एंट्री न मिल पाना है। अरुण गोविल ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि वो सामरोह में शामिल होने के लिए पूरे मन से आए थे। प्राण प्रतिष्ठा में हिस्सा भी लिया, लेकिन अंत में उन्हें राम लाल के दर्शन नहीं मिल पाए।

नहीं मिले राम लाल के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि उन्हें समारोह में शामिल होकर बेहद खुशी हुई। रिपोर्ट के अनुसार, तारीफ करते हुए उन्होंने समारोह को अलौकिक बताया। वहीं, मंदिर में दर्शन को लेकर अरुण गोविल ने कहा, "सपना तो भइया पूरा हो गया, लेकिन मुझे दर्शन नहीं हुए। दर्शन करने बाद में फिर कभी अयोध्या आऊंगा।"

समारोह में शामिल हुए ये सितारे

अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी के अलावा अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, कंगना रनोट, अनुपम खेर, रोहित शेट्टी, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने, जैकी श्रॉफ, विवेक ओबेरॉय, और सुभाष घई समते कई सितारों ने हिस्सा लिया। वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री से चिरंजीवी, रजनीकांत, राम चरण और सुमन भी शामिल हुए थे। इनके अलावा सिंगर सोनू निगम, अनु मलिक और शंकर महादेवन भी प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे थे।  

यह पढ़ें:

फिनाले से 3 तीन पहले बाहर हुए 'मास्टरमाइंड', फूट-फूटकर रोईं अंकिता लोखंडे, अब 5 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला

हवाई जहाज में अनुपम खेर ने लगाए जय श्रीराम के नारे, राम भक्तों संग पहुंचे अयोध्या, लोग बोले- 'कश्मीरी पंडितों के..'

कश्मीर से 370 खत्म करने की कहानी है 'आर्टिकल 370', टीजर में दिखा यामी गौतम का दमदार अंदाज