TS TET का रिजल्ट आज होगा जारी, जाने expected Cut Off और रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी विधि

TS TET का रिजल्ट आज होगा जारी, जाने expected Cut Off और रिजल्ट डाउनलोड करने की पूरी विधि

 तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग आज तेलंगाना राज्य शिक्षा पात्रता परीक्षा यानी TS TET 2024 परीक्षा के परिणाम प्रकाशित करने वाला है।

 

TS TET Result 2025: तेलंगाना स्कूल शिक्षा विभाग आज तेलंगाना राज्य शिक्षा पात्रता परीक्षा यानी TS TET 2024 परीक्षा के परिणाम प्रकाशित करने वाला है। TS TET 2024 2 से 20 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन मोड में दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था, जिसका आज यानी की 5 फरवरी 2025 को परिणाम घोषित होने वाला है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार पोर्टल यानी tgtet2024.aptonline.in पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा के उत्तर कुंजी 24 जनवरी 2025 को जारी की गई थी और अब आज उसका रिजल्ट जारी होने वाला है।

 

क्या है expected Cut Off?

 

हालांकि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ फाइल में एक्सपेक्टेड कट ऑफ अंक डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन फिर भी अपेक्षित कट ऑफ यानी एक्सपेक्टेड कट ऑफ अंकों के साथ परीक्षा पास करने की अपनी संभावना को अनुमान लगाया जा सकता है।

Category

Minimum Qualifying Marks

General

60% and above

BC

50% and above

SC/ ST/ Differently abled (PH)

40% and above

 

 

जानें रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि

 

TS TET 2025 परीक्षा का परिणाम आज घोषित होने वाला है जिसके लिए उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि नीचे दी गई है:

 

  • तो सबसे पहले TS TET के आधिकारिक वेबसाइट यानी की tgtet2024.aptonline.in पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर TET रिजल्ट का लिंक नजर आएगा उस लिंक पर क्लिक करना होगा और उसमें कुछ आवश्यक क्रेडेंशियल जैसे कि अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, कैप्चा यह सब भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका परिणाम नजर आएगा उसे अच्छे से चेक कर लें और डाउनलोड करके अपने पास रख ले ताकि भविष्य में यह काम आए।

आपको बता दे की TS TET स्कोर तेलंगाना राज्य के लिए शिक्षा भर्ती परीक्षा में 20% वेजेट के लिए जिम्मेदार होगा। हालांकि केवल इस परीक्षा को उत्पन्न करना भारतीय रोजगार की गारंटी नहीं है, क्योंकि यह नियुक्ति के लिए पात्रता आवश्यकताओं में से एक है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यह परीक्षा या भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक महत्वपूर्ण अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरुर विजिट करें।