Traveling Tips for Coorg in Monsoon

कूर्ग जाने का बना रहे है प्लॉन तो मानसून में इन बातों का जरूर रखें ख्याल 

Traveling Tips for Coorg in Monsoon

Traveling Tips for Coorg in Monsoon

Traveling Tips for Coorg in Monsoon: अक्सर लोग शादी के बाद हनीमून का प्लॉन बनाते है और कई जगहों पर घूमने के लिए लिस्ट बनाने लग जाते है। ये भी जरूरी होता है कि वह मौसम के हिसाब से कई स्थानों पर घूमने जाते है। अब क्योंकि मानसून का मौसम है तो इस मौसम में बाहर घूमने का अपना एक अलग ही मज़ा होता है। और अगर हनीमून की बात करें तो कूर्ग जाना यकीनन एक अच्छा विचार हो सकता है। मानसून के मौसम में कूर्ग आपको बेहद ही रिफ्रेशिंग फील करवाता है। ये प्लेस साउथ इंडिया से सबसे पॉपुलर हिल स्टेशनों में से एक माना जाता है। यूं तो आप साल में कभी भी कूर्ग घूमने का मन बना सकते हैं, लेकिन मानसून के मौसम में यहां पर घूमना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, मानसून में यहां पर घूमते समय आपको कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कूर्ग घूमते समय ध्यान रखना चाहिए। 

कौन से कपड़े ले जा सकते है ?
अगर आपने मानसून के मौसम में कूर्ग घूमने का मन बनाया है तो ऐसे में आपको अपने कपड़ों की पैकिंग पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। बेहतर होगा कि आप हल्के रेनकोट या पोंचो, वाटरप्रूफ जूते और जल्दी सूखने वाले कपड़े पैक करें। इसके अलावा, छाते भी बारिश के दौरान काफी काम आ सकते हैं।

6 Rainy season Accessories 2022

मौसम  की जानकारी रखें 
मानसून में कूर्ग घूमना यकीनन एक अच्छा विचार है, लेकिन फिर भी घर से निकलने से पहले इंटरनेट की मदद से मौसम की जानकारी लेते रहें। दरअसल, मानसून के मौसम के दौरान कूर्ग में भारी वर्षा होती है, जिससे सड़कें बंद हो सकती हैं या फिर आपको अन्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

From Coorg to Mount Abu, These Beautiful Destinations Are A Must Visit  During Monsoons

प्लॉन करें एक्टिविटीज
यूं तो कूर्ग में करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन अगर आपको ट्रैकिंग आदि करना अच्छा लगता है तो आपको मानसून में वहां नहीं जाना चाहिए। मानसून में भारी वर्षा के कारण ट्रैकिंग जैसी आउटडोर एक्टिविटीज करना सेफ नहीं माना जाता है। बेहतर होगा कि आप मौसम के हिसाब से अपना कूर्ग टूर प्लॉन करें। आप कॉफी बागानों में घूमने से लेकर वॉटरफॉल देखना, म्यूजियम घूमना और लोकल मार्केट्स को एक्सप्लोर करने पर अधिक फोकस करें। 

Coorg In Monsoon : Explore The Beauty Of This Town In 2019

लोकल ड्राइवर को करें हायर
अगर आप चाहते हैं कि मानसून में कूर्ग घूमते समय आपको किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े तो ऐसे में आपको एक लोकल ड्राइवर को हायर कर लेना चाहिए। दरअसल, मानसून के मौसम में कूर्ग की सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं, इसलिए वाहन चलाना काफी रिस्की हो सकता है। ऐसे में स्थानीय ड्राइवर की मदद लेना काफी अच्छा रहता है, क्योंकि वह इलाके और सड़क की कंडीशन की जानकारी रखता है। 

Best Places to Visit in Coorg, Best Time, Things to Do – “A Perfect City  Guide”

जरूरी चीजें करें कैरी
चूंकि आप मानसून में कूर्ग घूमने के लिए जा रहे हैं, इसलिए आपको कुछ जरूरी चीजों को अपने साथ अवश्य रखना चाहिए। रेन गियर के अलावा, इनसेक्ट रिपेलेंट, सनस्क्रीन और फर्स्ट एड किट ले जाना न भूलें। मानसून के मौसम में मच्छरों का प्रकोप अधिक होता है, और बादल वाले दिनों में भी धूप तेज हो सकती है। इसलिए, आपको अपने टूर के दौरान इन सभी चीजों की आवश्यकता पड़ सकती है।

35 Places To Visit In Coorg In 2023 (with photos) - With 40+ Travel Stories