Transfer in Haryana Police Department: हरियाणा में पुलिस महकमे में तबादला: सिरसा एसपी मयंक गुप्ता का तबादला, ये बने नए SP
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

हरियाणा में पुलिस महकमे में तबादला: सिरसा एसपी मयंक गुप्ता का तबादला, ये बने नए SP

undefined

Transfer in Haryana Police Department:

Transfer in Haryana Police Department: हरियाणा सरकार ने रोहतक के बाद अब सिरसा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयंक गुप्ता का भी तबादला कर दिया है। उनकी जगह 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक सहारण को सिरसा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। 

मयंक गुप्ता को फिलहाल कोई नई तैनाती नहीं दी गई है, जिसे लेकर पर्दे के पीछे कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी मयंक गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। 

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जल्द ही उनकी नई नियुक्ति के संबंध में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। दीपक सहारण इससे पहले एसपी साइबर और एसपी एचपीयूएस विजिलेंस का कार्यभार संभाल रहे थे।

यह घटनाक्रम रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजरानिया के तबादले के बाद सामने आया है। आईपीएस वाई पूरन कुमार के आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रदेश सरकार ने बिजरानिया को भी उनके पद से हटा दिया था। उन्हें भी अभी तक कोई नई तैनाती नहीं दी गई है, जिससे दोनों मामलों में समानता दिख रही है