Worship on Friday to please Goddess Lakshmi

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करें पूजा, घर में धन-समृद्धि का होगा वास, देखें  ये उपाय

Luxmi

Worship on Friday to please Goddess Lakshmi

Worship on Friday to please Goddess Lakshmi: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, घर में धन-समृद्धि का होगा वाससप्ताह के हर दिन का धार्मिक रुप से विशेष महत्व माना गया है। हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित रहता है. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन व्रत रखकर विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। अगर वे अपने भक्त पर प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं। इसके अलावा शुक्रवार को अगर भगवान विष्णु Lord Vishnu की पूजा की जाए तो भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं क्योंकि उन्हें भगवान विष्णु की अर्धांगिनी माना जाता है। धन न होने की स्थिति में लोगों को बेहद कठनाई का सामना करना पड़ता है।

अगर आप भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करें।ये जीवन में सुख-समृद्धि लाने में सहायक हो सकते हैं।

शुक्रवार को करें ये उपाय
1. मां लक्ष्मी की पूजा के लिए शु्क्रवार friday का दिन बेहद खास माना जाता है। आपने अगर शुक्रवार का व्रत रखा है तो सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान-ध्यान करने के बाद क्रीम रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद श्रीयंत्र की पूजा करें। मान्यता है कि इस दिन श्रीसूक्त का पाठ करना भी बेहद शुभ होता है।

2. शु्क्रवार friday के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें जैसे कमल का फूल, कौड़ी, शंख, लाल या गुलाबी कपड़ा किसी मंदिर में जाकर अर्पित करें। इससे आर्थिक दिक्कतें दूर हो जाती हैं।

3. कहते हैं कि जिस जगह साफ-सफाई होती है वहीं मां लक्ष्मी का वास होता है। गंदे स्थान से मां लक्ष्मी दूरी बनाकर रखती हैं। ऐसे में अपने घर और कार्यस्थल पर हमेशा साफ-सफाई रखें। खासतौर पर शुक्रवार के दिन कार्यस्थल की सफाई ज़रूर करें। इससे धनलाभ होगा।

4. अपने घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का स्थायी वास चाहते हैं तो पूजा स्थल worship place को ईशान कोण में बनाएं और पूर्व दिशा की ओर बैठकर मां लक्ष्मी का पूजन करें. पूजा स्थल के नजदीक किचन या फिर टॉयलेट नहीं होना चाहिए।

5. मां लक्ष्मी Maa Lakshmi को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन माता को मिश्री और खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के मन्त्रों का जाप स्फटिक या कमलगट्टे की माला से करें। यह काफी प्रभावी माना जाता है। उपाय को करने से माता की कृपा जल्द होती है।

यह भी पढ़ें:

गुरुवार को करें भगवान विष्णु की पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट, देखें पूजा विधि

यह भी पढ़ें:

बुधवार को जरूर सुनें गणेश जी की कथा मिलेगा सुहाग व भाई की लंबी आयु का आशीर्वाद