कुवैत में अमेरिका के 3 लड़ाकू विमान F-15 गिरे; कुवैती एयर डिफेंस ने ही गलती से मार गिराए, US ने जारी किया आधिकारिक बयान
Three US F-15 Crash in Kuwait, Mistekenly Shot Down By Kuwaiti Air Defense
Three US F-15 Crash in Kuwait: ईरान से जंग के बीच आज कुवैती एयरस्पेस में अमेरिका के 3 लड़ाकू विमान F-15 क्रैश हो गए। दावा किया गया कि ईरानी मिसाइलों ने अमेरिका के इन लड़ाकू विमानों को मार गिराया। वहीं बाद में कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा था कि कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश हुए हैं। हालांकि बयान में विमानों की सटीक संख्या नहीं बताई गई थी। लेकिन अब इस पूरे घटनाक्रम पर अमेरिका का आधिकारिक बयान सामने आ गया है।
अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने तीन F-15 फाइटर जेट गिरने की बात कबूल कर ली है। हालांकि, अमेरिका का दावा है कि उसके तीनों लड़ाकू विमान गलती से 'फ्रेंडली फायर' ('फ्रेंडली फाइट) में गिरे। अमेरिका ने यह बताया कि इस पूरी घटना में कोई भी पायलट हताहत नहीं हुआ है। सभी पायलट सुरक्षित हैं और और उनकी हालत स्थिर है। इजेक्ट होने और नीचे आने के बाद उन्हें फौरन प्राथमिक उपचार दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। बता दें कि US फाइटर जेट F-15 एक एड्वांस्ड वॉर प्लेन है। जिसे आसमान में जंगी तौर पर बेहद ताकतवर और क्षमतावान माना जाता है।
US सेंट्रल कमांड ने क्या कहा?
US सेंट्रल कमांड ने बयान जारी करते हुए लिखा, ''ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के सपोर्ट में उड़ रहे तीन US F-15E स्ट्राइक ईगल कुवैत के ऊपर एक फ्रेंडली फायर की घटना की वजह से गिर गए। एक्टिव लड़ाई के दौरान कुवैती एयर डिफेंस ने ईरानी एयरक्राफ्ट, बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट किया और इस बीच एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से US एयर फोर्स के फाइटर जेट गलती से मार गिराये। ''
US सेंट्रल कमांड ने आगे कहा, ''सभी छह एयरक्रू सुरक्षित बाहर निकल गए, उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है, और उनकी हालत स्थिर है। कुवैत ने इस घटना को माना है, और हम कुवैती डिफेंस फोर्स की कोशिशों और इस चल रहे ऑपरेशन में उनके सपोर्ट के लिए आभारी हैं, घटना के कारण की जांच की जा रही है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, उसे जारी किया जाएगा।''
