दावा: ईरान ने इजरायली PM नेतन्याहू को निशाना बनाया; दफ्तर पर किया मिसाइल हमला, हमले के बाद नेतन्याहू की स्थिति स्पष्ट नहीं
Iran IRGC Big Claim To Targeted Israeli PM Benjamin Netanyahu Office
Iran Attack Israeli PM Office: 'इजरायल-अमेरिका' और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई जारी रखते हुए आज सोमवार को मिडिल ईस्ट के खाड़ी देशों में फिर से हमला किया। इसी के साथ दूसरी ओर ईरान ने एक बहुत बड़ा दावा किया है कि उसने हवाई हमला कर इजरायल के बेंजामिन PM नेतन्याहू को निशाना बनाया है और इस सरप्राइज़ हमले के बाद मौजूद समय में नेतन्याहू की स्थिति स्पष्ट नहीं है। मतलब नेतन्याहू के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि, इजराइल ने ईरान के इस दावे का आधिकारिक तौर पर खंडन किया है.
IRGC ने किया है यह बड़ा दावा
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने यह बड़ा दावा किया है कि सोमवार सुबह तड़के तेल अवीव में इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय और इसके साथ इजरायली वायु सेना के कमांडर के ठिकाने को मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया है। ईरानी हमले के बाद नेतन्याहू की स्थिति स्पष्ट नहीं है। बता दें कि ईरान लगातार इजरायली के कई हिस्सों में हमले के जवाब में मिसाइलें दाग रहा है। ईरान के घातक ड्रोन्स भी इजरायल पर बरसते देखे जा रहे हैं। दोनों देशों में इस भीषण संघर्ष में आम निर्दोष लोगों की भी मौत हुई है और मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है।
ईरान से जंग के बीच अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश; कुवैत के आसमान में भयानक मंजर, वीडियो तेजी से वायरल, देखिए
ईरान बोला- कोई बातचीत नहीं होगी
इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कह जाने पर कि ईरान के कुछ शीर्ष नेता जंग को रोकने के लिए बातचीत करना चाहते हैं, इस पर ईरान के टॉप नेशनल सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी ने बयान देते हुए कहा है कि ईरान अमेरिका से कोई बातचीत नहीं करेगा और अपनी लड़ाई पूरी ताकत से लड़ता रहेगा। ईरान पर हमले की कीमत अमेरिका और इजरायल दोनों को चुकानी होगी। बता दें कि इससे पहले ईरान ने धमकी देते हुए कहा था कि इजरायली PM नेतन्याहू का भविष्य अब अनिश्चितता के घेरे में है। ईरान ने कहा था कि नेतन्याहू ने अपनी सीमा लांघ दी है अब वो इस युद्ध में रहम की भीख मांगेंगे।