Hezbollah Top Leader Killed: इजरायल ने हिजबुल्लाह के टॉप लीडर को मार डाला; ईरान के साथ हमले में कूदने के बाद कार्रवाई

इजरायल ने हिजबुल्लाह के टॉप लीडर को मार डाला; ईरान के साथ हमले में कूदने के बाद जवाबी कार्रवाई, लेबनान खाली करने की चेतावनी

Breaking Hezbollah Top Leader Mohammad Raad Killed in Israel Air Strike

Breaking Hezbollah Top Leader Mohammad Raad Killed in Israel Air Strike

Hezbollah Top Leader Killed: एक तरफ 'अमेरिका और इजरायल' संयुक्त रूप से ईरान पर भीषण हमला कर रहे हैं, ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मार दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर अब इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के टॉप लीडर मोहम्मद राद को मार डाला है। ईरान के साथ हमले में कूदने और हिजबुल्लाह की तरफ से हमला किए जाने के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की और लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह नेता मोहम्मद राद (Mohammed Raad) को अपने सटीक हमले में मार गिराया। वहीं हिजबुल्लाह की तरफ से किए जा रहे हमले को लेकर उत्तरी इजरायल हाई अलर्ट पर है।

हिजबुल्लाह टॉप लीडर मोहम्मद राद

Breaking Hezbollah Top Leader Mohammad Raad Killed in Israel Air Strike

इजरायल डिफेंस फोर्सेज का हिजबुल्लाह पर बयान

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने ईरान के साथ युद्ध के बीच हिजबुल्लाह पर बयान जारी किया है। IDF ने कहा, ''उत्तरी इज़राइल की ओर प्रोजेक्टाइल फायर के जवाब में, IDF पूरे लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला कर रही है। हिज़्बुल्लाह ईरानी सरकार की तरफ से काम कर रहा है, इज़राइली नागरिकों पर फायरिंग कर रहा है और लेबनान को बर्बाद कर रहा है। IDF सैनिकों ने ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ के हिस्से के तौर पर ऐसी स्थिति के लिए तैयारी की है, और वे हर मोर्चे पर होने वाली स्थिति के लिए तैयार हैं।''

Israel Defense Forces

 

लेबनान खाली करने की चेतावनी

Hezbollah के ईरानी युद्ध में शामिल होने के साथ ही इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने लेबनान खाली करने की चेतावनी जारी की है। लेबनान के आम नागरिकों से कहा गया है कि वे तत्काल इलाकों को खाली कर दें और बड़े हमले से पहले कहीं दूर सुरक्षित जगहों पर चले जायें। क्योंकि लेबनान पर बहुत बड़ा हमला किया जाएगा। IDF ने कहा कि हिज़्बुल्लाह के तत्वों, ठिकानों या हथियारों  के पास मौजूद रहना जानलेवा हो सकता है। IDF ने यह स्पष्ट किया कि इजरायली कार्रवाई हिज़्बुल्लाह की आतंकी गतिविधियों के  कारण है और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाना उद्देश्य नहीं है।

इजरायल ने पहली बार Iron Beam का इस्तेमाल किया

तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने पहली बार अपने हाई-पावर्ड एयर डिफेंस लेजर सिस्टम ‘आयरन बीम’ का युद्ध में इस्तेमाल किया है ताकि Hezbollah द्वारा दागे गए रॉकेट्स और प्रोजेक्टाइल को हवा में इंटरसेप्ट किया जा सके। दावा किया जा रहा है कि इजरायल के इस हाई-पावर्ड लेज़र सिस्टम द्वारा हिज़्बुल्लाह द्वारा दागे गए कम दूरी के प्रोजेक्टाइल और रॉकेटों को हवा में ही  निष्क्रिय कर दिया। बताया जाता है कि ‘आयरन बीम’ को इजरायल ने अपने पारंपरिक 'आयरन डोम' के पूरक के रूप में विकसित किया है, जिससे कम लागत में त्वरित इंटरसेप्शन संभव हो सके।

हालांकि Iron Beam इजरायल के पारंपरिक 'आयरन डोम' मिसाइल इंटरसेप्टर की तरह मिसाइल नहीं दागता। यह एक अत्यंत शक्तिशाली लेजर बीम (रोशनी) का उपयोग करता है, जो लक्ष्य पर केंद्रित होकर उसे सेकंडों में जला देता है या निष्क्रिय कर देता है। जबकि आयरन डोम रॉकेट को रोकने के लिए इंटरसेप्टर मिसाइल दागता है, लेकिन 'आयरन बीम' रोशनी की किरण से ही उसे नष्ट करता है। दोनों सिस्टम मिलकर मल्टी-लेयर एयर डिफेंस बनाते हैं।

 

गाजा हमास युद्ध के दौरान भी हिज्बुल्लाह चीफ को मारा

इससे पहले भी सितंबर 2024 में इजरायल लेबनान में हिजबुल्लाह संगठन पर भीषण कार्रवाई कर चुका है और राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह सेंट्रल हेडक्वार्टर तबाह करते हुए हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह को मार गिराया था। साथ ही हिजबुल्लाह के कई शीर्ष कमांडर भी ढेर किए थे। हिजबुल्लाह के सेंट्रल हेडक्वार्टर को इजरायली एयरफोर्स ने निशाना बनाया था और ताबड़तोड़ एयर स्ट्राइक की थी। एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह सेंट्रल हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को बंकरों समेत निस्तनाबूत कर दिया गया था। इजरायल ने कहा था कि हिज्बुल्लाह आतंकी गतिविधियों में शामिल है और दुनिया के लिए खतरा पैदा कर रहा है।

बता दें कि, 2023 में गाजा में आतंकी संगठन हमास के साथ युद्ध के दौरान ही इजरायल और हिजबुल्लाह आमने-सामने हो गए थे। हमास के समर्थन में हिजबुल्लाह ने इजरायल पर हमला शुरू कर दिया था। हिजबुल्लाह की तरफ से उत्तरी इजरायल में मिसाइलें दागी गईं। जिसके जवाब में इजरायल भी दक्षिणी लेबनान पर भीषण हमला किया। बता दें कि, हिजबुल्लाह को पीछे से ईरान का लगातार समर्थन मिलता रहा है। यही कारण है कि अब जब ईरान पर हमला हुआ है तो हिजबुल्लाह ईरान के साथ युद्ध में कूदा है।