Apple Cider Vinegar: सेब के सिरका का इस्तेमाल करने वाले न करें ये बड़ी गलतियां, वरना हो जाएंगी भयंकर बीमारियां!

Apple Cider Vinegar: सेब के सिरका का इस्तेमाल करने वाले न करें ये बड़ी गलतियां, वरना हो जाएंगी भयंकर बीमारियां!

Apple Cider Vinegar

Apple Cider Vinegar: सेब के सिरका का इस्तेमाल करने वाले न करें ये बड़ी गलतियां, वरना हो जाएंगी भयंकर

दिल्ली। Apple Cider Vinegar: खाना खाने के बाद बढ़ते शुगर को सेब के सिरके का सेवन कर कंट्रोल किया जा सकता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि सेब के सिरके के सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके लिए खाना खाने से तकरीबन 30 मिनट पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर सेवन करना चाहिए। इसके नियमित सेवन से जल्द बढ़ते शुगर में आराम मिलता है। हालांकि, सेब के सिरके का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। कई लोग रात में सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन करते हैं। बता दें कि रात में सोने से पहले सेब के सिरके का सेवन फायदा करने के बजाय नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी शुगर कंट्रोल करने के लिए सेब के सिरके का सेवन करते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

-सेब का सिरका अम्लीय होता है। इसके डायरेक्टर सेवन से आपके दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही पेट संबंधी विकार भी हो सकता है। इसके लिए सेब के सिरके में पानी मिलाकर पतला कर लें। इसके बाद ही सेवन करें। एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका पर्याप्त होता है। एक कप या एक गिलास पानी में एक चम्मच से ज्यादा सेब का सिरका मिक्स न करें।

-अधिक मात्रा में सेब के सिरके का सेवन (पीना) सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके लिए अन्य तरीके से सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। आप सेब के सिरके को सलाद पर ड्रेसिंग कर सेवन कर सकते हैं।

-खाना खाने के तुरंत बाद सेब के सिरके का बिल्कुल सेवन न करें। इससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप खाना खाने के बाद सेवन करना चाहते हैं, तो खाना खाने के 30 मिनट बाद सेब के सिरके का सेवन करें। सबसे बेहतर होगा कि आप खाना खाने से पहले सेब के सिरके का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।