Vastu Tips: इस नवरात्रि घर में सही नियमों के साथ स्थापित करें मां दुर्गा की मूर्ति, होंगे अनेक लाभ 

Vastu Tips: इस नवरात्रि घर में सही नियमों के साथ स्थापित करें मां दुर्गा की मूर्ति, होंगे अनेक लाभ 

Maa Durga Navratari Special

This Navratri, install the idol of Maa Durga in the house with the right rules, there will be many b

Vastu Tips: 26 सितंबर को नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन ही कलश स्थापना और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज को घर में रखने की एक निश्चित दिशा होती है। घर में हम अगर सही दिशा में चीजों को रखेंगे तो वे शुभ परिणाम लाती हैं। उसी प्रकार नवरात्रि पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर ने से पहले वास्तु जानकारों के अनुसार कुछ नियमों का जानना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं किस दिशा में मां दुर्गा की मूर्ति को स्थापित करना शुभ होता है। 

घर की इस दिशा में स्थापित करना होता है शुभ 
मां दुर्गा की मूर्ति को घर में उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में स्थापित करें। मन जाता है कि अगर इस दिशा में माता की मूर्ति स्थापित कर दी जाए, तो शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है। आप घर के उत्तर या पश्चिम दिशा में भी मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की सकती है।  इन दिशाओं में स्थापित करने से भक्त का मुख पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर होगा, जिसे पूजा के लिए शुभ माना गया है और ऐसे पूजा करने से व्यक्ति में चेतना जागृत होती है और दक्षिण दिशा से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है। 

घर में भूलकर भी इस दिशा में न करें मूर्ति स्थापित
वास्तु ज्ञान के अनुसार ये मन जाता है कि मां दुर्गा की मूर्ति को गलती से भी दक्षिण दिशा में न रखें, इसे यमराज की दिशा कहा जाता है। ऐसे में अगर इस दिशा में मां की मूर्ति को रख दिया जाए, तो घर में सुख-शांति की हानि होती है।   

कितनी बड़ी होनी चाहिए घर में मां दुर्गा की मूर्ति
घर के मंदिर में मां की मूर्ति रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। इसमें ध्यान रखें कि घर के पूजा स्थान पर मां की तीन इंच से ज्यादा बड़ी प्रतिमा नहीं होनी चाहिए और दुर्गा मां की मूर्ति हल्के पीले रंग की, हरे या फिर गुलाबी रंग की होनी चाहिए। वास्तु के हिसाब से जिस स्थान पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर रहे हैं, वहां पहले सिंदूर और अक्षत डालें इसके बाद ही स्थापना करें।