हिमाचल प्रदेश: दिल्ली पुलिस ने रोहड़ू से गिरफ्तार किए गए तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिमाचल पुलिस ने छुड़ाया

हिमाचल प्रदेश: दिल्ली पुलिस ने रोहड़ू से गिरफ्तार किए गए तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिमाचल पुलिस ने छुड़ाया

Himachal Pradesh:

Himachal Pradesh: Three Congress workers arrested by Delhi Police

Himachal Pradesh:  दिल्ली पुलिस शिमला के रोहड़ू से तीन युवा कांग्रेस के पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि एआई समिट यूथ कांग्रेस की ओर से किए गए प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की। वहीं सोलन के धर्मपुर में हिमाचल पुलिस ने नाका लगाकर उन्हें छुड़ा लिया। सुबह 10 बजे हिमाचल पुलिस की टीम धर्मपुर में खड़ी हो गई। यहां पर शिमला की ओर से आने वाली हर वाहन की जांच की जा रही थी। वहीं यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को छुड़ाने के बाद पुलिस उन्हें शिमला ले गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस उच्चाधिकारियों से मिले आदेशों के बाद सोलन पुलिस ने यह कार्रवाई की। हालांकि अधिकारी इसमें बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि यह रूटीन का प्रोसेस है। यही नहीं दिल्ली पुलिस के 12 से अधिक जवानों को भी हिरासत में लिया गया। अब इन्हें चक्कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताकर यह कार्रवाई की है, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई।