Thief Death Before 128 Years| 128 साल पहले मौत, मगर अब दफनाया गया चोर, इतनी देरी क्यों? यह है वजह

128 साल पहले मौत, मगर अब दफनाया गया चोर; अंतिम विदाई के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, इतनी देरी क्यों? यह है वजह

Thief Death Before 128 Years But Buried Now Know The Reason

Thief Death Before 128 Years But Buried Now Know The Reason

Thief Death Before 128 Years: जब किसी की मौत हो जाती है तो कुछ घंटों में या किसी विशेष स्थिति के चलते एक-दो दिनों में उसकी अंतिम क्रिया कर दी जाती है लेकिन अगर आपको यह बताया जाए कि किसी को मौत के 128 साल बाद अंतिम क्रिया में लाया गया है तो आप क्या कहेंगे? आप तो सन्न ही रह जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में एक चोर को मौत के 128 साल बाद दफनाया गया है। जी हां चोर की मौत 128 साल पहले हो गई थी लेकिन उसे अब दफनाया गया है। दफनाने से पहले इस चोर को देखने के लिए और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। इसके बाद इस चोर को शानदार तरीके से अंतिम विदाई दी गई। लेकिन सवाल यह उठता है कि इस चोर को इतनी देरी से क्यों दफनाया गया और इतने सालों तक बॉडी को कैसे संभालकर रखा जा सका?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया "स्टोनमैन विली" नाम के इस चोर की 1895 में जेल में बंद रहने के दौरान मौत हो गई थी। तब इसे ममी बना दिया गया था और तबसे यह ममी के रूप में रखा गया था। अधिकारियों ने यह भी बताया स्टोनमैन विली ने 1890 के दशक में अमेरिका के कई शहरों में पुलिस की नाक में दम कर दिया था। यह चोरी पे चोरी किए जा रहा था। इसके बाद जब इसे पकड़ा तो इसे सजा सुनाई गई और इसे जेल में डाल दिया गया लेकिन 1895 में इसकी जेल में ही अचानक मौत हो गई। जिसके बाद जेल अधिकारी इसे अंतिम संस्कार गृह ले गए। यहां इसके शव को इस इंतजार में रख दिया गया कि कोई दावा करने आयेगा।

लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद इसके शरीर को ममीकृत कर दिया गया। वहीं तबसे अब तक यानि 128 साल बाद तक रीडिंग शहर में पुलिस शवगृह में इसे ममी के रूप में रखा गया। जबकि हाल ही के दिनों में इसके शव को सार्वजनिक किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उसे श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। लोग इसे देखने के लिए कतार लगाकर खड़े दिए। वहीं अब इस चोर के शव को 128 साल बाद दफना दिया गया है। स्टोनमैन विली को 1890 के दशक के पुराने काले टक्सीडो में दफनाया गया।

बताया जाता है कि, इस चोर को स्टोनमैन विलि के नाम से जरूर जाना जाता था। लेकिन, उसकी असली पहचान कुछ और ही थी। अपने अमीर आयरिश पिता को शर्मिंदा नहीं करने के चलते इसने अपना नाम बदला था।