चंडीगढ़ में क्रिकेट का रोमांच: टीम 93 और टीम 32 बनीं चैंपियन

चंडीगढ़ में क्रिकेट का रोमांच: टीम 93 और टीम 32 बनीं चैंपियन

Thrill of Cricket in Chandigarh

Thrill of Cricket in Chandigarh

Thrill of Cricket in Chandigarh: ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट: टीम नंबर 93 ने रोमांचक जीत के साथ खिताब जीता, लड़कियों में टीम नंबर 32 बनी चैंपियनचंडीगढ़: सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए ऑलेंजर्स गली क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे एडिशन के फाइनल में टीम नंबर 93 ने बेहद रोमांचक मुकाबले में टीम नंबर 159 को सुपर ओवर में हराकर खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम नंबर 93 ने 10 ओवर में 58/8 का स्कोर बनाया। करन राजपूत ने 21 रन बनाए, जबकि रियान हिमांशु ने 6 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम नंबर 159 की ओर से गेंदबाजी में पवन ने 3/9 के शानदार आंकड़े दर्ज किए और लकी ने 2 विकेट हासिल किए।

Thrill of Cricket in Chandigarh

जवाब में टीम नंबर 159 भी 58/6 ही बना सकी। मनसा राम ने 27 गेंदों में 17 रन बनाकर पारी संभाली, जबकि विशु ने 6 गेंदों में 14 रन की तेज पारी खेली। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में फैसला हुआ।सुपर ओवर में टीम नंबर 159 केवल 5/2 रन ही बना सकी, जिसमें केशव रिशन की शानदार गेंदबाजी रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम नंबर 93 ने मात्र 3 गेंदों में 6 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।वहीं, लड़कियों के वर्ग में टीम नंबर 32 ने टीम नंबर 1 को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम नंबर 1 ने 66/9 रन बनाए, जिसमें जसप्रीत ने नाबाद 18 रन और शालू सरोज ने 13 रन बनाए। टीम नंबर 32 की ओर से सीता, पिंकी और संध्या ने 2-2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम नंबर 32 ने 7.4 ओवर में 67/1 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान सीता ने नाबाद 32 रन की शानदार पारी खेली, जबकि वंदना ने 12 रन का योगदान दिया।पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और गेस्ट आफ आनर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह शनिवार को लोक भवन में विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर टूर्नामेंट चेयरमैन संजय टंडन और चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी डा सागरप्रीत हुड्डा सहित अन्य गणमान्य अतिथि और स्टेकहोल्डर्स भी उपस्थित रहेंगे।