बद्दी पुलिस की पीओ सेल द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
Proclaimed offender arrested by Baddi
बद्दी 17, जून,( विक्रम ठाकुर ) : Proclaimed offender arrested by Baddi, बद्दी पुलिस के पीओ सेल द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आज दिनांक 17.06.2026 को एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) राजू मुंडे पुत्र वासु मुंडे, निवासी गांव तिरला, डाकघर कंदीर, तहसील आदकी, जिला खूंटी, झारखंड, आयु 39 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में अभियोग संख्या 175/2023 दिनांक 17.06. 2023 धारा 18, 29, 61 एवं 85 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था तथा वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना विधि अनुसार उसके परिजनों को दे दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस थाना नालागढ़ के लॉकअप में रखा गया है तथा उसे दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। तथा आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।