Panchkula Encounter: पंचकूला में एनकाउंटर; 2 बदमाशों को लगी गोली, घेरे जाने के बाद पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश

पंचकूला में एनकाउंटर, 2 बदमाशों को लगी गोली; घेरे जाने के बाद पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लूट-किडनैपिंग के आरोपी

Panchkula Police Criminals Encounter Today Breaking News

Panchkula Police Criminals Encounter Today Breaking News

Panchkula Police Encounter: हरियाणा में पुलिस एनकाउंटर का दौर जारी है। बुधवार सुबह तड़के पंचकूला में पुलिस और 2 बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस की घेराबंदी के बाद बदमाश फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में मौके से काबू कर लिया गया। दोनों बदमाश भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान दादरी के दीपेश और भिवानी के योगेश के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। साथ ही पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

बदमाशों के बारे में सीक्रेट इनपुट मिला था

बताया जाता है कि पंचकूला पुलिस लगातार इन दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस को इनके बारे में सीक्रेट इनपुट मिला की दोनों पंककूला में सक्रिय हैं, जिसके बाद इन्हें काबू करने की योजना बनाई गई। वहीं सूचना के आधार पर जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए डेरा डाला तो बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरा देख भागने की कोशिश की और इस बीच गोलीबारी करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान दोनों को काबू कर लिया गया। मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 5 राउंड गोलियां चली। इससे पहले पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए सरेंडर करने को कहा था लेकिन वह नहीं माने.

लूट-किडनैपिंग के आरोपी दोनों बदमाश

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाश पंचकूला में अपहरण और लूटकांड के मामले में आरोपी हैं। उन पर एक युवक के अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कार्रवाई शुरू की थी। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। अब दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताक्ष में इनकी आपराधिक हिस्ट्री पता लगाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी की बदमाश अवैध रूप से ये हथियार और गोलियां कहां से लाये और कहां किस वारदात को अंजाम देने की योजना में थे। फिलहाल पुलिस आगे की छानबीन और बनती कार्रवाई कर रही है।

पंचकूला में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार; 22 साल की युवती की मौत, चालक और 6 महिलाएं घायल, मची अफरा-तफरी