यूटी पुलिस मुख्यालय के कर्मियों की तरफ से चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर सेवा में हिस्सा लिया
UT Police Contributed to Public Service
चंडीगढ़ पुलिस की एक अच्छी पहल।
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के शुभ अवसर पर।
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। UT Police Contributed to Public Service: आस्था, त्याग और मानवता की सेवा के शाश्वत प्रमाण को श्रद्धांजलि देते हुए,यूटी पुलिस मुख्यालय के कर्मियों ने बुधवार सुबह सेक्टर 9 स्थित यूटी पुलिस मुख्यालय की पिछली साइड एक कार्यक्रम का आयोजन किया। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस और निर्जला एकादशी के पवित्र मौके को समर्पित 'छबील'लगाई गई।गुरु साहिब की सच्ची सेवा और दया की भावना से यूटी हेडक्वार्टर के कर्मियों द्वारा लोगों को ठंडा, मीठा पानी प्रसाद भी दिया गया।इस खास मौके पर यूटी पुलिस के कर्मियों के अलावा डीएसपी सुखदीप सिंह और डीएसपी मुख्यालय सीता देवी ने सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों को पानी पिलाकर राहत दी।।