उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले
Major administrative reshuffle in Uttar Pradesh
लखनऊ। Major administrative reshuffle in Uttar Pradesh, प्रदेश सरकार ने नौ प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सहित 14 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। कानपुर में तैनात डीएफओ दिव्या को जौनपुर भेजा गया है। गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव को झांसी वन प्रभाग में तैनाती मिली है।
उन्नाव में तैनात आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग मीरजापुर भेजा गया है। सहारनपुर के डीएफओ शुभम सिंह को अब गोरखपुर की कमान सौंपी गई है। डीएफओ वाराणसी स्वाति को उन्नाव भेजा गया है। बदायूं की डीएफओ निधि चौहान को वाराणसी का डीएफओ बनाया गया है।
इसी प्रकार, डीएफओ राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी चांदनी सिंह को सहारनपुर का नया डीएफओ बनाया गया है। आजमगढ़ की डीएफओ आकांक्षा जैन को कानपुर का डीएफओ बनाया गया है। बलिया के डीएफओ पृथ्वीराज केएसबी को बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद का डीएफओ बनाया गया है।
वन निगम में तैनात महाप्रबंधक कार्मिक सुजाय बनर्जी को महाप्रबंधक उत्पादन का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजामोहन को वर्तमान पद के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम खीरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे गणेश भट्ट को मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य वन संरक्षक परियोजना व मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा एवं सतर्कता के पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
एके कश्यप को क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम गोरखपुर से क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ में नई तैनाती दी गई है। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निदेशक सूरज को वर्तमान पद के साथ-साथ वन निगम गोरखपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक का पद अतिरिक्त दिया गया है।