लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान पंजाब के जवान सरबजीत सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर

army-(11)-1781625496554_v

Punjab soldier Sarabjit Singh passes away

रूपनगर। Punjab soldier Sarabjit Singh passes awayपंजाब के रूपनगर जिले के घाड़ क्षेत्र के गांव बिंदरख के रहने वाले सेना के जवान सरबजीत सिंह लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान बलिदान हो गए। वह सिख रेजिमेंट में तैनात थे और एक ग्लेशियर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

परिजनों के अनुसार, सेना के अधिकारियों ने सोमवार सुबह फोन पर सूचना दी कि सरबजीत सिंह का बीती रात ऑक्सीजन की कमी के कारण निधन हो गया। जवान के ताऊ और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखविंदर सिंह ने बताया कि परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी सेना की ओर से दी गई।

उन्होंने बताया कि जवान का पार्थिव शरीर चंडीमंदिर से गांव बिंदरख लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान के निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने सरबजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।