दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मिली राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट
Relief from rain in Delhi-NCR
अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
जून 16, नई दिल्ली:Relief from rain in Delhi-NCR, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। राजधानी में हुई इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का नया पूर्वानुमान जारी किया।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 21 जून तक हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी दी। पश्चिमी राजस्थान में आज धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की।