अलीगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सांसद सतीश गौतम का बयान चर्चा में, बोले—“पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है”

Aligarh MP Satish Gautam statement on law and order sparks discussion

Aligarh MP Satish Gautam’s statement on law and order sparks discussion

अलीगढ़। Aligarh MP Satish Gautam’s statement on law and order sparks discussion, भाजपा सांसद सतीश गौतम का बयान इंटरनेट मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अलीगढ़ की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है।

सतीश गौतम ने कहा कि 'अलीगढ़ में पक्षी भी हमसे पूछकर उड़ता है।'सांसद ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने देगा।

जुलूसों का रूट और समय जिला प्रशासन तय करेगा

मुहर्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि शहर में निकलने वाले सभी जुलूसों का रूट और समय जिला प्रशासन तय करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अलीगढ़ में सभी समुदाय आपसी सद्भाव के साथ रहते हैं और मुहर्रम का जुलूस भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।

किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा

सांसद ने कहा कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा। सांसद ने कहा कि अलीगढ़ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। सांसद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का जिक्र करते हुए कहा कि यह वही विश्वविद्यालय है, जिसके परिसर में वंदे मातरम् और जय श्रीराम के नारे भी गूंज चुके हैं।