Chandigarh Public Holiday: चंडीगढ़ में 18 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान; बंद रहेंगे शहर के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थान

चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान; इस दिन बंद रहेंगे शहर के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थान, प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन

Chandigarh Administration Public Holiday Guru Arjun Dev Ji Martyrdom Day

Chandigarh Administration Public Holiday Guru Arjun Dev Ji Martyrdom Day

Chandigarh Public Holiday 18 June: चंडीगढ़ में गुरुवार 18 जून को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है। आज बुधवार को प्रशासन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें बताया गया कि 18 जून को 'श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस' के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) के अंतर्गत आने वाले शहर के सभी सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों सहित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश रखा जाएगा और कामकाज बंद रहेगा।

इससे पहले कैलेंडर वर्ष 2026 की अधिसूचना में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा इसे प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) के रूप में घोषित किया गया था। लेकिन अब चंडीगढ़ गृह सचिव की ओर से 'श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस' को लेकर पिछली अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया। जिसके चलते इस दिन यूटी के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शिक्षण संस्थान और सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

अधिसूचना

Chandigarh Administration Public Holiday Guru Arjun Dev Ji Martyrdom Day
पंजाब में भी छुट्टी की घोषणा

चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब सरकार ने श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस (Sri Guru Arjun Dev Ji Martyrdom Day) के अवसर पर 18 जून को पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस दिन पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद रहेगा। इस संबंध में पंजाब सरकार की तरफ से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है।