दिल्ली-रायपुर Air India फ्लाइट से पक्षी टकराया; लैंडिंग के दौरान घटना, एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप, सभी यात्री सुरक्षित

Bird Hit Air India Plane in Raipur News Update

Bird Hit Air India Plane in Raipur News Update

Bird Hit Plane in Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर आज बुधवार को उस वक्त हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। जब यहां एक Air India फ्लाइट से अचानक पक्षी टकरा गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब विमान एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड कर रहा था।

गनीमत रही कि इस घटना में एयर इंडिया के विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के तुरंत बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन की टीम ने सक्रियता दिखाई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद ज़रूरी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत जांच प्रक्रिया पूरी की गई और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए गए।

यह भी-

फ्लाइट में न्यूड होकर घूमी महिला; सरेआम सारे कपड़े उतारे, टेक ऑफ के बाद पायलट को वापस मोड़ना पड़ा प्लेन, हाईवोल्टेज ड्रामे का VIDEO

दिल्ली से रायपुर आया था एयर इंडिया का विमान

मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली से यात्रियों को लेकर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जहां लैंडिंग के दौरान ही विमान की पक्षी से टक्कर हो गई और इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल और विमान को ग्राउंडेड कर तकनीकी रूप से गहन जांच-पड़ताल की गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए और किसी भी तरह का जोखिम लेने के बजाय पूरी जांच प्रक्रिया को सावधानी के साथ आगे बढ़ाया। एहतियातन विमान को उड़ने से रोक दिया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई। जिससे रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा। एयर इंडिया की यह फ्लाइट देरी से उड़ान भर सकी। जिससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा।

यह भी

फ्लाइट में फाइट, VIDEO; हवा में था प्लेन और अंदर मची थी दे दनादन, सहम गईं एयर होस्टेस