फिरोजाबाद में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी में भीषण आग, एक की मौत की आशंका

Massive fire breaks out on a freight train

Massive fire breaks out on a freight train

 फिरोजाबाद। Massive fire breaks out on a freight train, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ती ट्रेन मालगाड़ी में बुधवार शाम चार बजे रूपसपुर के निकट भीषण आग लग ई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया। देखते ही देखते पूरी बोगी से आग की लपटें निकलने लगीं।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। रेलवे के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक व्यक्ति की जलने से मृत्यु की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इस घटना के कारण काॅरिडाेर पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। घटनास्थल पर जागरण टीम मौजूद है।