G7 Summit 2026: ट्रंप ने की पीएम मोदी की खुलकर तारीफ, बोले- ‘मोदी बेहद शांत और प्रभावशाली नेता’
G7 Summit 2026: Trump openly praises PM Modi,
G7 Summit 2026: Trump openly praises PM Modi, फ्रांस के एवियन में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मुलाकात सबसे ज्यादा चर्चा में है। समिट के वर्किंग लंच सेशन में ट्रंप ने अचानक पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए।
ट्रंप ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी बेहद शांत, संयमित और बहुत प्रभावशाली हैं… मैं वैसा बिल्कुल नहीं हूं।' ट्पीरंप ने इससे पहले भी पीएम मोदी के लिए 'कूल' और 'टोटल किलर' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। 'टोटल किलर' से अमेरिकी राष्ट्रपति का मतलब पीएम मोदी की नरम छवि के बावजूद सख्त फैसले लेने की क्षमता है।

16 महीने बाद आमने-सामने की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की यह मुलाकात 16 महीने के बाद हो रही है। व्यापार, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर बातचीत से पहले इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधी कुछ मतभेद और होर्मुज जलडमरूमध्य में हालिया तनाव को लेकर माहौल संवेदनशील बना हुआ है।

'हाउडी मोदी' कार्यक्रम की यादें
ट्रंप ने कई मौकों पर मोदी की लंबी सत्ता यात्रा, मजबूत फैसले लेने की क्षमता और स्वस्थ नेतृत्व की सराहना की है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने मोदी को सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई भी दी थी।
ट्रंप अक्सर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मोदी के साथ अपने अच्छे संबंधों का जिक्र करते हैं। ह्यूस्टन के 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को वे बार-बार याद करते हैं।

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता
दोनों देशों के अधिकारी उम्मीद जताते हैं कि इस बैठक में व्यापार समझौते, ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी, वीजा मुद्दों और भू-राजनीतिक चुनौतियों पर ठोस प्रगति होगी। व्यापार वार्ताएं पहले से ही चल रही हैं और दोनों पक्ष अंतरिम समझौते की संभावना पर सकारात्मक हैं।
G7 समिट में मोदी-ट्रंप की यह मुलाकात न सिर्फ भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती दिखाती है, बल्कि दोनों नेताओं के बीच बनी अनोखी व्यक्तिगत कूटनीति को भी रेखांकित करती है।