Supreme Court Registry पर CJI सख्त: फाइल गायब होने के आरोप पर जांच के आदेश, बोले- यह बेहद गंभीर मामला
CJI gets tough with Supreme Court Registry
नई दिल्ली। CJI gets tough with Supreme Court Registry, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री द्वारा एक केस फाइल खो देने के आरोप पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बुधवार को कहा कि वह इस मामले को देखेंगे और इस लापरवाही की जांच करेंगे।
प्रधान न्यायाधीश और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष एक वकील ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में एक याचिका दायर की थी, लेकिन उसे अभी तक सूचीबद्ध नहीं किया गया।
उन्होंने इस बारे में रजिस्ट्रार को लिखा था, लेकिन लगता है कि रजिस्ट्री ने फाइल खो दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पीठ से अनुरोध किया कि याचिका को सूचीबद्ध किया जाए।
सीजेआइ ने कहा, "अगर रजिस्ट्री ने फाइल खो दी है, तो यह गंभीर मामला है। अगर हमारी रजिस्ट्री जरूरी मामलों में फाइलें खो रही है, तो आपको क्या लगता है कि मैं सिर्फ सूचीबद्ध करने का आदेश दूंगा? मुझे कुछ और भी करना होगा। आप पूरी जानकारी दीजिए। मैं इस लापरवाही की जांच करना चाहता हूं और इसके पीछे की वजह का पता लगाना चाहता हूं। अपने एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड से कहें कि वह आज ही मुझे शिकायत दें।"
मई में भी सीजेआइ की अगुआई वाली पीठ ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री को कड़ी फटकार लगाई थी और उसके व्यवहार को बेहद खराब बताया था।
पीठ का कहना था कि रजिस्ट्री के अधिकारी खुद को "सुपर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया" समझते हैं। पीठ ने यह टिप्पणी निवेश धोखाधड़ी के एक आरोपित की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान की थी।