CM Yogi Adityanath: ‘सुरक्षित भारत’ ही ‘विकसित भारत’ की नींव, पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर बोले सीएम योगी

CM Yogi speaks on PM Modi 12-year tenure.

CM Yogi speaks on PM Modi’s 12-year tenure.

CM Yogi Adityanath: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 सालों से भारत का चौतरफा विकास करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा से लेकर सामरिक सामर्थ्य के क्षेत्र में लगातार कई रिकॉर्ड्स को हासिल करने में कामयाब रहा है। इस सबके बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित भारत को विकसित भारत का आधारशिला बताते हुए नजर आए। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कार्यकाल को लेकर कहा कि देश ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। आइए जानते हैं इस दौरान सुरक्षित भारत के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने क्या लिखा है। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर उन्होंने क्या कहा है।

राष्ट्र की सुरक्षा को इस तरह दी गई है नई मजबूती

सीएम योगी आदित्यनाथ ने x प्लेटफार्म पर कहा, “सुरक्षित भारत’ ही ‘विकसित भारत’ की आधारशिला है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सुरक्षा और सामरिक सामर्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के प्रति भारत की निर्णायक नीति को स्थापित किया है, जबकि रक्षा आत्मनिर्भरता, सैन्य आधुनिकीकरण और सीमावर्ती अवसंरचना के विस्तार ने राष्ट्र की सुरक्षा को नई मजबूती दी है।”

पीएम मोदी के निर्देश पर CM Yogi Adityanath ने बताया कैसे हो रहा संप्रभुता की रक्षा

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि सुरक्षित भारत का 12 साल उस नए भारत की गाथा है, जो अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए सजग है, अपने सामर्थ्य पर विश्वास रखता है और राष्ट्रीय हितों से कोई समझौता नहीं करता। राष्ट्रहित में फैसला करने के साथ ही हम देश का विकास भी कर सकते हैं। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों का मनोबल बढ़ाया है ताकि राज्य का हर क्षेत्र में विकास हो सके और बढ़ चढ़कर लोग हिस्सा लेने के लिए आगे आए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के अलावा रक्षा आत्मनिर्भर और सैन्य आधुनिकीकरण को हर संभव विस्तार करने का काम किया जा रहा है।