LG का बड़ा निर्देश, स्कूलों में POCSO एक्ट ऑडिट के निर्देश

LG का बड़ा निर्देश, स्कूलों में POCSO एक्ट ऑडिट के निर्देश

Major directive from the LG

Major directive from the LG

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली
जून 17, नई दिल्ली: Major directive from the LG: 
दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, महिला और बाल विकास सचिव, डायरेक्टर शिक्षा के साथ मिलकर राजधानी में POCSO एक्ट के लागू होने की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
POCSO एक्ट के प्रावधानों और गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली भर के स्कूलों का व्यापक ऑडिट करने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग को यह भी निर्देश दिया गया है कि वो नियमों का सख्ती से पालन करवाएं और जिन संस्थानों में इसे लागू करने में कमी पाई जाए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 
इसके अलावा दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया गया कि वो स्कूल परिसर और छात्रों के मुख्य इलाकों में, खासकर स्कूल की छुट्टी के समय, पुलिस की मौजूदगी को मजबूत और स्पष्ट करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोका जा सके और लोगों का भरोसा बढ़ाया जा सके। महिलाओं और बच्चों के साथ छेड़छाड़, उत्पीड़न और गलत हरकत के मामलों में 'ज़ीरो-टॉलरेंस' यानी बिल्कुल बर्दाश्त न करने की नीति पर ज़ोर दिया।