यूक्रेन में जिस शख्स को चार बार लगी गोली, वह आज पहुंचेगा भारत, जानें क्या कहा केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

यूक्रेन में जिस शख्स को चार बार लगी गोली, वह आज पहुंचेगा भारत, जानें क्या कहा केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने

यूक्रेन में जिस शख्स को चार बार लगी गोली

यूक्रेन में जिस शख्स को चार बार लगी गोली, वह आज पहुंचेगा भारत, जानें क्या कहा केंद्रीय मंत्री वीके स

नई दिल्ली। यूक्रेन में गोली लगने से घायल हुए दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन निवासी छात्र हरजोत सिंह (31) सोमवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है 'हरजोत सिंह वह भारतीय हैं, जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में पासपोर्ट भी गुम हो गया था। सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हरजोत सोमवार को भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं। आशा है घर के खाने और देखभाल के साथ उनका शीघ्र स्वास्थ्यवर्धन होगा।'

हरजोत के भाई प्रभजोत सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि उनकी हरजोत से कोई बात नहीं हुई है। उनका मोबाइल बंद है। इस बारे में उन्हें केंद्रीय मंत्री के ट्वीट और मीडिया के जरिये ही जानकारी मिली है। हरजोत का परिवार मूलरूप से लुधियाना जिले के जगराओं का रहने वाला है।

वापस लाए गए करीब 16 हजार भारतीय

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद चलाए जा रहे आपरेशन गंगा के तहत अब तक 76 उड़ानों से 15,920 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। अब तक भारतीय वायुसेना के विमान भी 10 उड़ान भर चुके हैं और उन्होंने 26 टन राहत सामग्री पहुंचाई है। हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि भारतीयों को निकालने का अभियान अब खत्म होने वाला है क्योंकि इस अभियान का अंतिम चरण शुरू हो रहा है।

रूसी हमले के बाद यूक्रेन ने अपना वायु क्षेत्र नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया था। इसके बाद से वहां फंसे भारतीय पड़ोसी देशों रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और मालदोवा पहुंच रहे हैं और उन्हें वहां से वापस लाया रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि रविवार को 11 विशेष उड़ानों के जरिये 2,135 भारतीयों को वापस लाया गया। सोमवार को आठ विशेष उड़ानें संचालित होने की संभावना है, जिनसे 1,500 से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जाएगा।