Assam Gang Rape case: असम गैंगरेप के मुख्य आरोपी ने तालाब में कूदकर दी जान, क्राइम सीन रिक्रिएट करने ले जा रही थी पुलिस
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

Assam Gang Rape case: असम गैंगरेप के मुख्य आरोपी ने तालाब में कूदकर दी जान, क्राइम सीन रिक्रिएट करने ले जा रही थी पुलिस

Assam Gang Rape case

Assam Gang Rape case

नागांव। असम के नागांव जिले के धींग में सामूहिक दुष्कर्म (Assam gang rape case) को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम (Tafazul Islam) की मौत की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे क्राइम सीन को रिक्रएट करने के लिए अपराध स्थल पर ले जा रही थी। तभी उसने तालाब में कूदकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। तलाब में डूबने से तफजुल इस्लाम की मौत हो गई। 

तालाब में डूबने से हुई मौत 

पुलिस ने जानकारी दी कि तलाब में डूबने की आशंका से पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। दो घंटे बचाव अभियान चलाने के बाद उसका शव तालाब से बरामद किया गया।

तीन लोगों ने मासूम के साथ किया था दुष्कर्म

बता दें कि गुरुवार (22 अगस्त) को दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया था। पीड़िता शाम 6 बजे अपनी ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, तभी तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।

लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर असम के लोगों में काफी आक्रोश है। लोग आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच के लिए SIT गठित, बस की फोरेंसिक जांच पूरी

चंदौली में युवक को रस्सी से बांधकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपितों को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक फरार

हत्याकांड: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...सहमी हुई प्रेमी के घर पहुंची, संभालने के बजाय हैवान ने दी दर्दनाक मौत