Meta PM Modi Post: भारत में ही भारत के PM का फेसबुक पोस्ट किया ब्लॉक; मामला गरमाया तो Meta ने अब मांगी माफी
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

भारत में ही भारत के PM का फेसबुक पोस्ट किया ब्लॉक; मामला गरमाया तो Meta ने अब मांगी माफी, सफाई देते हुए कही यह बात

 Meta Statement Over PM Narendra Modi Facebook Post Blocked Controversy

Meta Statement Over PM Narendra Modi Facebook Post Blocked Controversy

Meta Blocked PM Modi Post: मेटा ने भारत में ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो फेसबुक पोस्ट को ब्लॉक कर दिया. जबकि वह पोस्ट नियम और शर्तों का उल्लंघन भी नहीं कर रहा था. इधर पीएम की पोस्ट को प्रतिबंधित किए जाने का मामला जब गरमा गया तो अब मेटा ने अपनी गलती स्वीकार की है और माफी मांगी है. मेटा ने अपनी सफाई में बयान जारी कर और केंद्र सरकार को जवाब भेजते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री की पोस्ट को गलती से ब्लॉक कर दिया गया था और यह सब तकनीकी खामी के चलते हुआ. पीएम मोदी की पोस्ट को बहाल कर दिया गया है.

मेटा के ग्लोबल और इंडिया हेड को तलब किया

बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पोस्ट को ब्लॉक किये जाने पर भारत सरकार के आईटी मंत्रालय ने Meta से आपत्ति जताई थी. साथ ही मेटा के ग्लोबल और इंडिया हेड को इस संबध में जवाब देने के लिए तलब किया गया. वहीं दूसरी तरफ कई लोग और नेता भी इस पूरे मामले को लेकर अपनी नाराजगी जताते हुए नजर आये. लोगों ने कहा कि भारत को लेकर इन विदेशी कंपनियों की मंशा कैसी है, यह साफ दिखता है. सरकार को इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए.