बिहार बंद के दौरान AK-47 से फायरिंग का आरोप: तेजस्वी यादव ने न्यायिक जांच की मांग उठाई

बिहार बंद के दौरान AK-47 से फायरिंग का आरोप: तेजस्वी यादव ने न्यायिक जांच की मांग उठाई

1000272506

Allegation of AK-47 firing during Bihar Bandh

Allegation of AK-47 firing during Bihar Bandh, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार बंद के दौरान पुलिस की ओर से AK-47 से गोली चलाए जाने के मामले में न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पहली बार AK-47 का इस्तेमाल किया गया और गोली हवा में नहीं, बल्कि निर्दोष युवाओं को निशाना बनाकर चलाई गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर AK-47 से फायरिंग हुई और दोषी अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई। तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी साधारण सिपाही की इतनी हैसियत नहीं होती कि वह अपने स्तर पर AK-47 से गोली चला दे, इसलिए उसे बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि फायरिंग के आदेश देने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

100 दिनों में जनता के लिए क्या काम हुआ?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भी तेजस्वी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि इन 100 दिनों में जनता के लिए क्या काम हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी के बिना किसी आधिकारिक प्रोटोकॉल के निरीक्षण करने और उनके बड़े काफिले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि इतना बड़ा काफिला तो किसी राज्य के मुख्यमंत्री का भी नहीं होता। तेजप्रताप यादव की रिहाई पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह लड़ाई केवल तेजप्रताप यादव की नहीं, बल्कि उन हजारों छात्रों और युवाओं की है जिन पर लाठीचार्ज हुआ, गोली चली और मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में पुलिसिया गुंडाराज स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार क्यों किया गया?
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब सरकार और आंदोलनकारियों के बीच समझौता हो गया था तो फिर सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार क्यों किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों तक को एडमिट कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया और उन पर गंभीर धाराएं लगा दी गईं। उनका कहना था कि बिहार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि छात्रों पर गोली चलाई जा रही है, जिसे उनकी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पहले ही चेतावनी दी गई थी कि यदि छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। तेजस्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी किसानों और महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं कर सकी, वह छात्रों को भी ठग रही है। उन्होंने महिलाओं को एक लाख रुपये देने के वादे का भी जिक्र करते हुए सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया