सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज; अपने घर लद्दाख जाने से पहले दिल्ली में किया ये काम, वीडियो भी किया जारी
Activist Sonam Wangchuk Discharged From Medanta Hospital Gurugram
Sonam Wangchuk Discharged: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में 26 दिन भूख हड़ताल पर बैठने वाले मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. उन्हें सोमवार (27 जुलाई) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर सोनम वांगचुक ने अपना एक वीडियो संदेश भी जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा कि "आखिरकार वह दिन आ ही गया जब मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है। मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। धीरे-धीरे खाना खा रहा हूं और शरीर में ताकत वापस आ रही है.''
AND FINALLY....
I'm being discharged from the hospital. Will be going to Rajghat to pay tribute to Mahatma Gandhi and then back to the mountains.
Thank you all and BIG THANK YOU to the wonderful team of doctors and staff at Medanta Hospital Gurgaon. pic.twitter.com/BBp5k6JY9X
छुट्टी मिलते ही गांधी जी को श्रद्धांजलि दी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ दिल्ली के राजघाट पहुंचकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया. इससे पहले सोनम ने कहा था कि अस्पताल से निकलने के बाद और अपने घर लद्दाख पहुंचने से पहले, मैं राजघाट जाकर बापू को श्रद्धांजलि दूंगा. वहीं सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन में शामिल लोगों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि अपनी आवाज़ उठाने और आंदोलन चलाने के लिए मैं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। हम कामयाब रहे.
VISITED RAJGHAT…
before going home.
Thank you Bapu, for the path you showed…
We just learnt that it remains as relevant today as 100 years ago.
No copyright, may share freely pic.twitter.com/YQRMlFZlyX
मेदांता अस्पताल ने जारी किया बुलेटिन
इधर सोनम वांगचुक को छुट्टी देते हुए मेदांता अस्पताल ने बुलेटिन जारी किया. मेदांता अस्पताल ने कहा, "सोनम वांगचुक, जिन्हें 21.07.2026 को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज छुट्टी दे दी गई है। मेदांता की समन्वित मल्टी-स्पेशियलिटी देखभाल के स्टैंडर्ड के अनुसार, उनका इलाज इंटरनल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर और संबंधित स्पेशियलिटीज़ को मिलाकर बनाए गए एक इंटीग्रेटेड प्रोटोकॉल के तहत किया गया। छुट्टी के समय, उनकी हालत स्थिर थी और वे पूरी तरह होश में थे; उनके वाइटल साइन्स (जैसे ब्लड प्रेशर, पल्स आदि) नॉर्मल रेंज में थे। उन्हें आउटपेशेंट के तौर पर रूटीन फ़ॉलो-अप की सलाह दी गई है।"
