AK-47 से छात्र प्रदर्शनकारियों की ओर फायरिंग; बिहार से पुलिस जवान का वीडियो आया सामने, राहुल बोले- पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है
AK-47 Firing During Students Protest In Siwan Bihar Video Viral
AK-47 Firing During Protest: एक तरफ जहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन हो रहा था तो वहीं इस बीच बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भी बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे. इस दौरान कुछ जगहों पर स्थिति भी बिगड़ी और पुलिस ने बल का प्रयोग किया. लेकिन छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बिहार के सिवान से जो तस्वीर सामने आई, उस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. यहां जब पुलिस बल ने छात्र प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए कार्रवाई की तो इस बीच एक पुलिस जवान ने AK-47 से फायरिंग कर दी. वीडियो सामने आया है जिसमें दिखता है कि पुलिस जवान AK-47 से छात्र प्रदर्शनकारियों की ओर फायरिंग कर रहा है.
वीडियो
पुलिस जवान पर हुआ बड़ा एक्शन
सवाल खड़े हो गए कि आतंकियों/अपराधियों से निपटने के लिए बनाई गई AK-47 से अब पुलिस क्या छात्रों का प्रदर्शन कंट्रोल कर रही है? वहीं यह दावा किया जा रहा है कि AK-47 से की गई फायरिंग में 3 छात्रों को गोली भी लगी है और वह घायल हुए हैं. RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बयान में कहा कि वह गोली लगने के बाद घायल छात्रों से मिलकर आये हैं. वहीं जानकारी मिल रही है कि छात्र प्रदर्शनकारियों की ओर AK–47 से फायरिंग करने वाले पुलिस जवान के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है और जांच की जा रही है. सिवान SP ने यह कार्रवाई की है.
राहुल बोले- पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है
इस पूरी घटना पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है. राहुल ने कहा, ''छात्रों के ख़िलाफ़ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है। मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमलेऔर बर्बरता की जा रही है''
राहुल ने आगे कहा, ''दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली - हर जगह पैटर्न एक ही है। पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है। सुधार इनके बस का नहीं है। अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज़ दबाएगी। मोदी जी, देश के छात्रों से माफ़ी मांगिए। और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उनपर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं।''

तेजस्वी यादव ने न्यायिक जांच की मांग की
RJD नेता तेजस्वी यादव ने इस पूरे मामले में न्यायिक जांच की मांग की है. तेजस्वी ने कहा, ''बिहार में किसके आदेश से AK-47 से गोलियां चलाई गई हैं। हम इसकी न्यायिक जांच की मांग करते हैं. आप यदि वीडियो देखें तो AK-47 से कोई हवाई फायरिंग नहीं की गई है बल्कि निशाना लगाकर गोलियां चलाई गई है। 3 छात्रों को गोली लगी है। कल हम स्वयं उन तीनों छात्रों से मुलाकात करके आए हैं। तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई है।''
तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ''बेकसूर लोगों को भी उठाकर जेल में डाला जा रहा है. छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हज़ारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा। अगर ये तमाम मुकदमें वापस नहीं लेते हैं और छात्रों को रिहा नहीं करते हैं तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे.''
देखिए कैसे बिहार में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मी AK-47 से गोली चला रहा है? संपूर्ण देश में किसी भी छात्र प्रदर्शन में Police Manual का उल्लंघन कर AK-47 से गोली चलाने का यह प्रथम मामला है।
लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। अगर यही… pic.twitter.com/fEmJXK8CjQ
बिहार में 800 बच्चों को जेल भेजा
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "क्या हमारे बच्चे आतंकवादी हैं? क्या हमारी बेटियां अपराधी हैं? क्या अपने अधिकार की आवाज उठाना गलत है? अभी तक बिहार में 800 बच्चों को जेल भेज दिया गया है। आतंक का माहौल बना दिया गया है.'' बता दें कि सांसद पप्पू यादव आज दिल्ली में संसद परिसर में तख्तियां लेकर बिहार पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाते दिखे हैं.
आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर कर दी प्रतिक्रिया
BJP has turned democracy into a firing range.
Students demanded justice. The answer? Bullets.
Bihar police opened fire with AK-47s on unarmed protesters in Siwan, this is not law and order—it is state brutality. A government that fears students more than criminals loses every… pic.twitter.com/IWyom461Lm