मथुरा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 पुलिसकर्मियों के तबादले, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद

1000272519

Major administrative reshuffle in Mathura Police: 39 police personnel transferred

मथुरा। Major administrative reshuffle in Mathura Police: 39 police personnel transferred, जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एसएसपी ने बड़ा फेरबदल किया गया है। 39 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण एवं नवीन तैनाती की गई है। इनमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक और महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं। पुलिस लाइन से कई पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में भेजा गया है। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है।

कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 39 पुलिसकर्मियों का बड़ा फेरबदल

स्थानांतरण सूची में कोतवाली, हाईवे, अपराध शाखा, महावन, रिफाइनरी, जैंत, महिला थाना, वृंदावन, गोविंदनगर, राया, सदर बाजार, बलदेव, नौहझील, फरह, मांट और छाता समेत कई थाने शामिल हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

दारोगा व ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सरेराह हड़काया

मथुरा गेट चौकी क्षेत्र के पानीगांव कट पर पुलिस के दारोगा और ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सरेराह हड़काने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। यह वीडियो लगभग दो दिन पुराना है। बताया जा रहा है कि वाहन सवार युवकों ने पहले पार्किंग कर्मचारियों से विवाद किया। इसके बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और इसे इंटरनेट मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

वृंदावन थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि विवाद पार्किंग में गाड़ी घुसाने को लेकर हुआ था। इसे पुलिस ने शांत करा दिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से राजीनामा कर लिया है।