Amarnath Pilgrims: अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, VIDEO; कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लौट रहे थे

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, VIDEO; कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन के बाद लौट रहे थे, करीब 50 यात्री थे सवार

Amarnath Pilgrims Bus Falls Into Ditch Accident In Jammu Kashmir

Amarnath Pilgrims Bus Falls Into Ditch Accident In Jammu Kashmir

Amarnath Pilgrims Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को अमरनाथ यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हो गया. यहां गांदरबल में अमरनाथ यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई. हादसे के वक्त बस में करीब 50 यात्री सवार थे. जिससे मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. खबर लिखे जाने तक किसी भी तीर्थयात्री की मौत की सूचना नहीं मिली है. हालांकि आधिकारिक तौर से 39 तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें कुछ गंभीर भी हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. हादसे के तुरंत बाद बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन और सेना ने सक्रिय तौर पर तेजी से राहत-बचाव कार्य किया.

बस के खाई में गिरने के बाद का वीडियो

उपराज्यपाल ने जानकारी ली

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे की सूचना मिलते ही इस बारे में अधिकारियों से तुरंत जानकारी ली. उपराज्यपाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली. बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के बाद लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं और अभी SKIMS में उनका इलाज चल रहा है. मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर ज़रूरी मदद और बेहतरीन मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करें..."

 Amarnath Pilgrims Bus Falls Into Ditch Accident In Jammu Kashmir

3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

गौरतलब है कि इस साल 2026 में अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है. रजिस्ट्रेशन और मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिव के भक्त लगातार दुर्गम रास्ता तय करते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन को पहुंच रहे हैं. हालाँकि बीच में अभी भारी बारिश और खराब मौसम व भूस्खलन होने के चलते कुछ समय के लिए अमरनाथ यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई थी. लेकिन अब यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है. इस बार अमरनाथ यात्रा करीब 57 दिनों तक चलनी है. श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के पावन अवसर (28 अगस्त 2026) पर अमरनाथ यात्रा समाप्त होगी.