चंदौली में युवक को रस्सी से बांधकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपितों को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक फरार
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

चंदौली में युवक को रस्सी से बांधकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपितों को पुलिस ने लिया हिरासत में, एक फरार

Crime With Girl

Crime With Girl

चंदौली। Crime With Girl: बारहवीं की 17 वर्षीय छात्रा के साथ गुरुवार देर शाम पशु चराने वाले तीन युवकों ने गहिला बाबा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है, जबकि एक की तलाश हो रही है।

तीन लड़कों पर लगे हैं आरोप

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप तीन लड़कों पर है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी एक युवक के साथ बाइक से गहिला बाबा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आई थी। मंदिर से कुछ दूर जंगल में तीन चरवाहों ने उनकी बाइक रोक दी और मारपीट कर युवक को पेड़ से बांध दिया। उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

स्वजन को दी घटना की जानकारी

किशोरी ने युवक को बंधन से मुक्त कराया और घर जाकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को उसने अपने पिता के साथ पुलिस को तहरीर दी। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। अभी उसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।