AAP Punjab Office Bearers: AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

Aam Aadmi Party Announces Punjab Halka In-Charges list

Aam Aadmi Party Announces Punjab Halka In-Charges list

AAP Punjab Office Bearers: पंजाब में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में है. AAP ने अब पंजाब के 3 हल्कों में इंचार्ज नियुक्त किए हैं. जालंधर नॉर्थ से वनीत धीर को हल्का इंचार्ज बनाया गया है. इसी तरह फतेहगढ़ चूड़ियां से जोबन रंधावा और पट्टी से जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को हल्का इंचार्ज नियुक्त किया गया है. जस्सा पट्टी ने पिछले दिनों ही आम आदमी पार्टी का दामन थामा था. जसकंवर सिंह गिल कुश्ती की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं.

मशहूर कुश्ती खिलाड़ी जस्सा पट्टी AAP में शामिल; पंजाब CM भगवंत मान ने खुद कराई जॉइनिंग, पार्टी में इस तरह किया स्वागत

पंजाब स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की घोषणा

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 3 हल्कों में इंचार्ज नियुक्त करने के साथ ही एक स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा की है. जगरूप सिंह सेखवां को आम आदमी पार्टी पंजाब का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है. आप ने पूरी पार्टी लीडरशिप की ओर से सभी पदाधिकारियों को उनकी नई ज़िम्मेदारियां संभालने पर हार्दिक बधाई दी. वहीं आप के हल्कों में इंचार्ज नियुक्त करने से पंजाब की सियासी हलचल भी तेज हो गई है.

Aam Aadmi Party Announces Punjab Halka In-Charges list

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल का दावा- पंजाब में AAP अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी; बोले- 4 साल सरकार चलाने के बाद 'एंटी-इनकंबेंसी' नहीं, हमारे काम चर्चा में